Skip to content Skip to footer

गौशाला

गौ सेवा में सहयोग कर पुण्य कार्य के भागी बने।

गौसेवा पुण्य कार्यों में सर्वोत्तम माना गया है, गौसेवा के अनेकों लाभ है जिनका वर्णन अक्सर होता रहता है।

कलयुग में प्रथम स्थापित श्री शनिदेव मंदिर द्वारा पिछले 10 साल से अधिक समय से बूढ़ी व बीमार गायों की सेवा की जाती है। मंदिर के आगे की भूमि राजमार्ग में जाने के कारण संस्था द्वारा नई गौशाला का निर्माण बड़ी जगह लेकर किया गया है।हमारा प्रयास रहता है कि उतनी ही गायों क़ो गौशाला में लाया जाये जिनकी सेवा भली प्रकार संतोषजनक हो सके। अतः इसके लिए आप सबके सहयोग की आवश्यकता है जिससे वर्तमान गायों की सेवा उत्तम हो सके व समयानुसार विस्तार भी किया जा सके। अतः इसके लिए आप भी भागीदार बने व प्रभु व गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त करें।

प्रतिदिन एक गाय का अनुमानित खर्च ₹ 156/- है जिसमे भूसा, हरा चारा, चना, चोकर, खल, डॉक्टर/ दवाई,  सेवादार व अन्य खर्च शामिल है। आप गौशाला व शनि परिवार के सदस्य बन कर श्रद्धानुसार योगदान प्रतिमाह कर सहयोग कर सकते है। आप खुद गौशाला आकर सेवा कर सकते है।

 

 

गौशाला सहयोग हेतु : 

1.  प्रतिदिन भूसा खर्च 2 कुंतल : ₹ 800/- प्रति कुंतल 

2.  प्रतिदिन हरा चारा 2 कुंतल : ₹ 600/- प्रति कुंतल

4. मासिक चोकर 8-10 बोरी: प्रति बोरा ₹1200/- 

5. मासिक चने की चूरी 8 बोरा : प्रति बोरा ₹ 1300/-

6. नमक (पत्थर वाला) एक बोरा प्रति 3 माह में : ₹1500/- 

7. प्रतिमाह खल 3 बोरी : ₹ 1200/- प्रति बोरी 

     अथवा 

8. पशु आहार 35-40 बोरी मासिक : ₹ 1500/- प्रति बोरी 

9. डॉक्टर+ दवाई+ सेवक + अन्य खर्च 32000/- प्रतिमाह (इसमें से आप यथा संभव सहयोग कर सकते है।

(सभी खर्च वर्तमान गोवंश की संख्या व  सामान का रेट वर्तमान भाव व गुणवत्ता के अनुसार हैं, समय समय पर बदलाव संभव हैं )

अन्य जानकारी हेतू 9759002299 पर व्हाट्सप्प या call करें।

सहयोग हेतु लिंक नीचे है

 

What's your reaction?
0Cool0Bad0Happy0Sad

Add Your Comment